Home छत्तीसगढ़ गुरु पूर्णिमा पर चरणदास महंत और ज्योत्सना महंत ने प्रदेशवासियों को दी...

गुरु पूर्णिमा पर चरणदास महंत और ज्योत्सना महंत ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा- गुरु ज्ञान का दीप जलाकर दिखाते हैं सत्य का मार्ग

0

सक्ती :  गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने गुरु की महिमा और जीवन में गुरु के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि गुरु वह मार्गदर्शक हैं, जो मनुष्य को अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान और सत्य के प्रकाश की ओर ले जाते हैं। गुरु हमारी बुद्धि से अज्ञान और अविद्या रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान का दीप प्रज्ज्वलित करते हैं। गुरु का जीवन में विशेष महत्व है और उनकी महिमा अपरंपार है।

वहीं, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कहा कि भारतीय संस्कृति और शास्त्रों में गुरु को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। मान्यता है कि गुरु की कृपा के बिना ईश्वर की प्राप्ति भी संभव नहीं है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने गुरु का सम्मान करना चाहिए और उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि गुरु ही वह शक्ति हैं, जो मनुष्य को सही दिशा दिखाते हैं और उसे सत्य, ज्ञान तथा सद्मार्ग की ओर आगे बढ़ाते हैं। गुरु के मार्गदर्शन से ही व्यक्ति अपने जीवन के उद्देश्य को समझ पाता है और सफलता की ओर अग्रसर होता है।

गुरु की महिमा को बताते हुए सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने संत कबीर के प्रसिद्ध दोहे का उल्लेख करते हुए कहा—

‘गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पांय।
बलिहारी गुरु आपने, गोविंद दियो मिलाय।’

उन्होंने कहा कि जब गुरु और भगवान दोनों एक साथ सामने खड़े हों, तो सबसे पहले गुरु को प्रणाम करना चाहिए, क्योंकि गुरु ही हमें भगवान तक पहुंचने का मार्ग दिखाते हैं। गुरु का सम्मान भारतीय संस्कृति की महान परंपरा है और इसे सदैव कायम रखना चाहिए।

गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर डॉ. चरणदास महंत एवं श्रीमती ज्योत्सना महंत ने प्रदेशवासियों से गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव बनाए रखने का आह्वान किया तथा सभी के जीवन में ज्ञान, शांति, सुख और समृद्धि की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here