Home ज्योतिष सावन में शिव मंत्रों का महाअसर! जानिए किस मंत्र से पूरी होगी...

सावन में शिव मंत्रों का महाअसर! जानिए किस मंत्र से पूरी होगी आपकी कौन-सी मनोकामना

0

सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए सबसे पवित्र माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस पूरे महीने भगवान शिव की पूजा, व्रत और मंत्र जाप करने से जीवन की कई परेशानियां दूर होती हैं और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। साथ ही श्रावण मास में नित्य रूप से शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए। इससे विशेष फलों की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं सावन में किन इच्छाओं की पूर्ति के लिए भगवान शिव के कौन-कौन से मंत्र बताए गए हैं।

सावन का महत्व

सावन महीने में शिव भक्त शिव की साधना में लीन होते हैं। कहते हैं माता पार्वती ने भी शिव जी को पति के रूप में पाने के लिये सावन महीने में ही कठोर तप किया था और उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने माता पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया। लिहाजा अच्छे वर की प्राप्ति के लिये सावन में भगवान शिव की पूजा अर्चना जरूर करनी चाहिए।

सोमवार व्रत

सावन महीने के सोमवार के दिन जो व्यक्ति विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा करता है और व्रत करता है, उसकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। वहीं जिन कन्याओं को अच्छे वर की चाहत है या जो महिलाएं अपने पति के साथ अपने रिश्ते को मजबूत बनाये रखना चाहती हैं, उन्हें यह व्रत जरूर करना चाहिए।

सावन में इन शिव मंत्रों का जाप है फलदायी

सुख और वैभव: हर प्रकार का सुख और वैभव पाने के लिए आपको शिवजी के अघोर मंत्र का नित्य 11 बार जाप करना चाहिए।

मंत्र है: ऊँ अघोरेभ्यो अथघोरेभ्यो, घोर घोर तरेभ्यः।

सर्वेभ्यो सर्व शर्वेभ्यो, नमस्ते अस्तु रूद्ररूपेभ्यः।।

शिक्षा में सफलता: शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको भगवान शिव के इस मंत्र का नित्य 51 बार जप करना चाहिए।

मंत्र है:  ऊँ शं शंकराय भवोद्भवाय शं ऊँ नमः

रिश्तों में मिठास: जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बनाये रखने के लिए आपको शिवजी के इस मंत्र का रोजाना 108 बार जप करना चाहिए।

मंत्र है: ऊँ शिवाय नमः ऊँ

बिजनेस में तरक्की: अपने बिजनेस की गति बढ़ाने के लिए साथ ही आप चाहते हैं कि आपका बिजनेस दूसरे शहरों तक जाये तो सावन महीने के दौरान रोजाना आपको भगवान शिव के इस मंत्र का 216 बार जप करना चाहिए।

मंत्र है: ऊँ शं शिवाय शं ऊँ नमः

नौकरी में पदोन्नति: नौकरी में पदोन्नति के साथ सैलरी में बढ़ोतरी पाना चाहते हैं तो सावन महीने के दौरान आपको भगवान शंकर के इस मंत्र का रोजाना 21 बार जप करना चाहिए।

मंत्र है: नमामिशमीशान निर्वाण रूपं
विभुं व्यापकं ब्रह्म वेद स्वरूपं।।

अच्छा स्वास्थ्य: अपने स्वास्थ को उत्तम बनाये रखने के लिए या काफी पहले से चली आ रही स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा पाने के लिए सावन महीने के दौरान आपको शिव जी के त्र्यम्बक मंत्र का नित्य 31 बार जप करना चाहिए।

मंत्र है: ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

आर्थिक उन्नति: अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए सावन महीने के दौरान आपको भगवान शिव के इस मंत्र का नित्य रूप से 51 बार जप करना चाहिए।

मंत्र है: ऊँ शं भवोद्भवाय शं ऊँ नमः।।

मनचाहा जीवनसाथी: मनचाहा वर या बधू पाने के लिए सावन महीने के दौरान आपको शिव जी के इस मंत्र का रोजाना 11 बार जप करना चाहिए।

मंत्र है: निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं।
चिदाकाश माकाश वासं भजेऽहं।।

राजनीति में सफलता: राजनीति में अपना दबदबा बनाने के लिए या किसी पार्टी में उच्चपद पाने के लिए सावन महीने के दौरान आपको भगवान शिव के इस विशेष मंत्र का रोजाना 2 बार जप करना चाहिए।

मंत्र है: ॐ ऐं ह्रीं क्लीं आं शं शंकराय मम सकल जन्मांतरार्जित पाप विध्वंसनाय श्रीमते आयुःप्रदाय, धनदाय,पुत्रदारादि सौख्य प्रदाय महेश्वराय ते नमः।1
कष्टं घोर भयं वारय वारय पूर्णायुः वितर वितर मध्ये मा खण्डितं कुरु कुरु सर्वान् कामान् पूरय पूरय शं आं क्लीं ह्रीं ऐं ॐसम संख्याम सावित्रीम् जपेत्।2
ॐ तत्पुरुषाय च विद्महे महादेवाय च धीमहि तन्नो रुद्र प्रचोदयात।।3

करियर में सफलता: अपने करियर में एक ऊँचा मुकाम पाने के सावन महीने के दौरान आपको शिव जी के इस मंत्र का रोजाना 111 बार जप करना चाहिए।

मंत्र है: ऊँ शं विश्वरूपाय अनादि अनामय शं ऊँ

ऑफिस में सम्मान: ऑफिस में बैक बाईटिंग से बचने के लिए सावन महीने के दौरान आपको भगवान शंकर के इस मंत्र का 21 बार रोजाना जप करना चाहिए।

मंत्र है: ऊँ क्लीं क्लीं क्लीं वृषभारूढ़ाय वामांगे गौरी कृताय क्लीं क्लीं क्लीं ऊँ नमः शिवाय।।

रिश्तों में मधुरता: अपने पड़ोसियों और रिश्तेदारों से अच्छे रिश्ते बनाये रखने के लिए सावन महीने के दौरान आपको भगवान शिव के इस मंत्र का रोजाना 366 बार जप करना चाहिए।

मंत्र है: ऊँ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊँ।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here