Home छत्तीसगढ़ दुर्ग में दिनदहाड़े 4.90 लाख की चोरी! कार का शीशा तोड़ उड़ाया...

दुर्ग में दिनदहाड़े 4.90 लाख की चोरी! कार का शीशा तोड़ उड़ाया कैश, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध

0

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां चोरों ने कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपए पार कर लिए। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों में एक संदिग्ध बाइक सवार भी नजर आया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पढ़िए पूरी खबर

पुलगांव थाना पुलिस के अनुसार, मुक्त नगर निवासी प्रमोद महेश्वरी ‘देव एग्रो इंडस्ट्रीज’ फैक्ट्री के संचालक है। मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे वे अपने घर से 4 लाख 90 हजार रुपए लेकर स्विफ्ट कार से निकले थे। रकम एक काले रंग के बैग में रखी थी, यह राशि उन्हें एक पार्टी को भुगतान के लिए ले जानी थी। सुबह करीब 9 बजे प्रमोद ने पोटिया रोड स्थित उत्सव शोरूम के सामने कार खड़ी की और उसे लॉक कर अपनी दूसरी बाइक से नया पारा, दुर्ग स्थित अपने दोस्त रितेश साहू की बारदाना दुकान पहुंचे।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

इसके बाद इंदिरा मार्केट की एक दुकान में चाय पी। वापस लौटते समय उन्हें उत्सव शोरूम के संचालक अमरजीत सिंह का फोन आया। उन्होंने बताया कि कार का अगला शीशा टूटा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर प्रमोद ने देखा कि कार से नकदी से भरा बैग गायब था। घटना की सूचना मिलने पर पुलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज किया।

संदिग्ध बाइक सवार CCTV में कैद

जांच के दौरान आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक संदिग्ध बाइक सवार नजर आया है। पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है। जांच अधिकारियों का मानना है कि आरोपी को कारोबारी के पास बड़ी रकम होने की पहले से जानकारी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here