Home छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव दिल्ली रेफर, सड़क हादसे के बाद...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव दिल्ली रेफर, सड़क हादसे के बाद मेदांता में भर्ती

0

रायपुर : छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव को उत्तर प्रदेश के ललितपुर में हुए सड़क हादसे के बाद बेहतर इलाज के लिए गुरुवार सुबह झांसी से दिल्ली रेफर किया गया। उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

डॉक्टरों के अनुसार किरण सिंह देव की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। हादसे में उनके पैर और कमर में चोट आई है। चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

बागेश्वर धाम से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, गुरु पूर्णिमा के अवसर पर किरण सिंह देव अपने परिवार के साथ बागेश्वर धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान झांसी-ललितपुर हाईवे पर सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे कार अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गई।

हादसे के समय किरण सिंह देव के साथ उनकी सुरक्षा में तैनात पीएसओ भी वाहन में मौजूद थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरी कार में सफर कर रहे थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तत्काल झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया। इस हादसे में वाहन चालक भी घायल हुआ है, जिसका उपचार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here