Home छत्तीसगढ़ तालाब में तैरती मिली युवती की लाश: हत्या के बाद फेंकने की...

तालाब में तैरती मिली युवती की लाश: हत्या के बाद फेंकने की आशंका, इलाके में दहशत का माहौल

0

अभनपुर :  रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र के लखना गांव में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बीच स्थित तालाब में एक अज्ञात युवती का शव पानी में तैरता हुआ मिला। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, सुबह ग्रामीणों की नजर तालाब में तैर रहे शव पर पड़ी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की।

घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि युवती की हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया हो सकता है। हालांकि पुलिस ने अभी हत्या या किसी अन्य कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। साथ ही पुलिस युवती की पहचान करने के प्रयास में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here