संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी:नगर पंचायत नगरी में शुक्रवार को विकास कार्यों को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में नगर के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कुल ₹2 करोड़ 76 लाख 13 हजार की लागत से विभिन्न जनहितैषी विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री बलजीत सिंह छाबड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रकाश बैस, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सऱर्व! पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह श्रवण मरकाम नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री विकास बोहरा, जनपद अध्यक्ष महेश गोटा जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू जिला पंचायत सभापति अजय ध्रुव पार्षदगण, एल्डरमैन, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक नगर के संतुलित एवं समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नगरी नगर पंचायत में सड़क, पेयजल, खेल, स्वच्छता एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं तथा भविष्य में भी विकास कार्यों की गति इसी प्रकार जारी रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान वार्ड क्रमांक 6 स्थित गायत्री मंदिर के समीप नगर चौपाटी सौंदर्यीकरण कार्य, तुम्बाहरा वार्ड में नवीन पानी टंकी, एमआरएफ (कचरा प्रबंधन) प्लांट, हाईस्कूल मैदान में बॉक्स क्रिकेट मैदान तथा मुक्तिधाम विकास कार्य सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। इन परियोजनाओं से नगर में स्वच्छता, पेयजल, खेल सुविधाओं एवं आधारभूत अधोसंरचना को नई मजबूती मिलेगी।
नगर पंचायत अध्यक्ष श्री बलजीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि नगर के समग्र विकास के लिए नगर पंचायत लगातार प्रयासरत है। शासन के सहयोग से नगरवासियों की वर्षों पुरानी आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से विकास कार्यों के संरक्षण एवं जनसहभागिता की अपील भी की। अध्यक्ष ने प्रभारी मंत्री से नगरी नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दिलवाने हेतु एवं नगरी धमतरी सड़क चौड़ीकरण फोरलेन की स्वीकृति दिलाने एवं नगर के राजा बड़ा में ₹60 लाख की लागत से डोम निर्माण की स्वीकृति, भीमराव अंबेडकर मांगलिक भवन एक करोड़ 10 लाख रुपया के निर्माण की स्वीकृति बस स्टैंड निर्माण खेल मैदान निर्माण एवं तालाब चौधरी कारण के साथ बड़े झाड़ के जंगल में निवास रत लोगों को प्रधानमंत्री आवास का दर्जा एवं पट्टा दिलवाने मांग पत्र सौपी प्रभारी मंत्री ने नगर पंचायत नगरी में विभिन्न वार्डों मे टीना सैड हेतु 20 लख रुपए की घोषणा की जिसका नगर पंचायत नगरी के समस्त जनप्रतिनिधियों ने आभार व्यक्त किया
कार्यक्रम के अंत में नगर पंचायत द्वारा प्रभारी मंत्री एवं उपस्थित अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। नगरवासियों ने विकास कार्यों की सौगात के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव एवं प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।



