Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के मजदूरों की हत्या पर सियासी संग्राम, दीपक बैज ने केंद्र...

छत्तीसगढ़ के मजदूरों की हत्या पर सियासी संग्राम, दीपक बैज ने केंद्र और राज्य सरकार को घेरा

0

रायपुर :  जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को छत्तीसगढ़ के मजदूरों की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इसको लेकर PCC चीफ दीपक बैज ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।

कहीं ये षडयंत्र तो नहीं- दीपक बैज

दीपक बैज ने कहा कि दो मजदूरों को धर्म पूछकर गोली मारी गई। जब-जब केंद्र सरकार कमजोर दिखाई देती है या आंतरिक रूप से घिर जाती है, तो इस तरह की घटना घटती है। कहीं ये षडयंत्र तो नहीं कि धर्म पूछकर गोली मारी गई। क्या केंद्र के खिलाफ बने माहौल को डायवर्ट करने के लिए यह हादसा कराया गया है?

दीपक बैज ने कहीं जांच की बात

वहीं उन्होंने आगे कहा कि आतंकवादी इतने सुरक्षाबलों के बीच कैसे घुसकर गोली मार रहे हैं। ये सरकार की नाकामी है, षड्यंत्र हैं। इसकी जांच होनी चाहिए।

पलायन कर मजदूरी करने वालों को मारा गया

छत्तीसगढ़ के मजदूर को गोली मारा जाना ये केंद्र और राज्य सरकार के लिए सवाल खड़े करता है। पुरानी मनरेगा योजना बंद करने के बाद सरकार के पास कोई ऐसी योजना नहीं है, जिससे आम ग्रामीणों को लाभ मिल सके। पलायन कर मजदूरी करने वालों को मारा गया।

विधायक अजय चंद्राकर के बयान पर पलटवार

इसी के साथ ही दीपक बैज ने भाजपा विधायक अजय चंद्राकर के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पहले हमले में जो कार्रवाई हुई उसी तरह दूसरी बार के अटैक के बाद भी होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ट्रेड डील की वजह से ऑपरेशन सिंदूर को बीच में ही रोक दिया। मोदी सरकार पूरी तरह बेबस और फेल हो चुकी है। जेन जी के विरोध के बाद सरकार की स्थिति ठीक नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here