Home छत्तीसगढ़ स्कूली छात्रों को पुलिस ने किया जागरूक, साइबर अपराध, पॉक्सो एक्ट और...

स्कूली छात्रों को पुलिस ने किया जागरूक, साइबर अपराध, पॉक्सो एक्ट और यातायात नियमों की दी महत्वपूर्ण जानकारी

0

केल्हारी थाना पुलिस की पहल, 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने लिया जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा

मनेंद्रगढ़/केल्हारी। पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा तथा एसडीओपी भरतपुर अलोयसियस टोप्पो के मार्गदर्शन में शुक्रवार को थाना केल्हारी पुलिस द्वारा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कठौड़ में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, पॉक्सो एक्ट तथा नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विशेष रूप से नाबालिग बच्चों को बिना लाइसेंस वाहन नहीं चलाने की समझाइश दी। साथ ही साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए तरीकों, ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और पॉक्सो एक्ट के तहत बच्चों के अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी भी साझा की गई।

थाना प्रभारी मनीष धुर्वे ने विद्यार्थियों से कानून का पालन करने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा नशे से दूर रहकर अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही अपराधों की रोकथाम का सबसे प्रभावी माध्यम है।

इस अवसर पर प्रधान आरक्षक मनीष साहू, सोमी वर्मा, हरीश कोरोटी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर पुलिस अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की और सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here