Home छत्तीसगढ़ बचेली पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता, यातायात सुरक्षा, नशा मुक्ति अभियान एवं किरायेदार...

बचेली पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता, यातायात सुरक्षा, नशा मुक्ति अभियान एवं किरायेदार सत्यापन संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा :  बचेली पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम कुमार बर्मन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र खुंटे , अनुविभागीय अधिकारी कमलजीत पाटले के मार्ग दर्शन में थाना बचेली पुलिस द्वारा जन-जागरूकता एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर व्यापक जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बचेली में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर ठगी से बचाव, यातायात नियमों का पालन, तथा नशा मुक्ति एवं नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्हें ऑनलाइन धोखाधड़ी के विभिन्न तरीकों से सतर्क रहने, किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक अथवा ओटीपी साझा न करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, यातायात नियमों के पालन तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके पश्चात विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के आवागमन हेतु संचालित वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान वाहनों के आवश्यक दस्तावेज, फिटनेस, परमिट, चालक का ड्राइविंग लाइसेंस, सुरक्षा मानकों सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं का परीक्षण किया गया। वाहन चालकों को बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्यवाही भी की गई।

साथ ही थाना बचेली में क्षेत्र के मकान मालिकों की बैठक आयोजित कर उन्हें किरायेदारों के अनिवार्य सत्यापन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मकान मालिकों को बिना पुलिस सत्यापन के किसी भी व्यक्ति को किराये पर आवास उपलब्ध नहीं कराने, किरायेदारों की पहचान संबंधी दस्तावेज सुरक्षित रखने एवं समाधान एप में जानकारी अद्दतन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी अर्जुन पटेल, निरीक्षक राम अवतार पटेल,उप निरीक्षक लोचन प्रसाद पैंकरा एवं विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें।

बचेली पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे साइबर अपराधों, नशे, यातायात नियमों के उल्लंघन तथा अन्य संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में तत्काल पुलिस को सूचना दें तथा सुरक्षित, जागरूक एवं अपराध-मुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here