Home छत्तीसगढ़ सावन उत्सव की तैयारियों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की जिला स्तरीय...

सावन उत्सव की तैयारियों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार व कार्यक्रम की बनी रूपरेखा

0

राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला स्तरीय विशेष बैठक सोमवार को गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के निर्देश तथा भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर के मार्गदर्शन में किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी सावन उत्सव कार्यक्रम की भव्य तैयारियों की रूपरेखा तैयार करना एवं संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना रहा।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राजिम विधायक रोहित साहू उपस्थित रहे। वहीं जिला प्रभारी सविता चंद्राकर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बिंदु सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रेखा सोनकर, सुचना उपाध्याय, माधुरी साहू, तनु मिश्रा, नगर पालिका उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर तथा राजिम मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में सावन उत्सव को भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं नारी शक्ति के उत्सव के रूप में भव्य और आकर्षक ढंग से आयोजित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की रूपरेखा, जिम्मेदारियों के विभाजन तथा संगठन की सक्रिय भागीदारी को लेकर विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान विधायक रोहित साहू एवं जिला प्रभारी सविता चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक का संचालन महिला मोर्चा की जिला महामंत्री भारती साहू ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संतोषी श्रीवास्तव, अनीता यादव, लक्ष्मी श्रीवास्तव, सोशल मीडिया प्रभारी एवं सह प्रभारी मधु नत्थानी, तोकेश्वरी माझी, माही यादव, कांति सोनकर, ममता यदु, मनीषा शर्मा, अनसुईया सती, चित्ररेखा, हीरामनी साहू, हेमलता ध्रुव, रीना सिन्हा, संगीता साहू, मंजरी गुप्ता, रेणुका साहू, शशिकला साहू, सेवती साहू, वेदिका वाशनी, आशा, प्रीति सोनकर सहित जिले के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं महिला कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी सावन उत्सव को भक्ति, उत्साह एवं जनसहभागिता के साथ ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया। संगठन की मजबूती और महिला मोर्चा की सक्रिय भूमिका को लेकर भी सभी ने अपने-अपने सुझाव दिए तथा निर्धारित जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here