Home छत्तीसगढ़ गरियाबंद पुलिस के आरक्षक अखिलेश वैष्णव “छ.ग. रत्न सम्मान 2026” से सम्मानित,...

गरियाबंद पुलिस के आरक्षक अखिलेश वैष्णव “छ.ग. रत्न सम्मान 2026” से सम्मानित, 50 से अधिक बार रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल

0
  • हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मिला सम्मान
  • पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने दी बधाई, कहा अखिलेश ने खाकी का गौरव बढ़ाया
राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :- गरियाबंद पुलिस बल में पदस्थ आरक्षक अखिलेश वैष्णव को उनकी उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं और मानवीय दृष्टिकोण के लिए प्रतिष्ठित “छ.ग. रत्न सम्मान 2026” से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें मेकाहारा रायपुर में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदान किया गया। आरक्षक अखिलेश वैष्णव अब तक 50 से अधिक बार स्वेच्छा से रक्तदान कर चुके हैं, जिससे कई गंभीर मरीजों और जरूरतमंदों को जीवनदान मिला है।
आरक्षक अखिलेश वैष्णव पुलिस विभाग में अपनी डियूटी पूरी निष्ठा से निभाने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी हमेशा आगे रहते हैं। जब भी किसी अस्पताल या मरीज को आपातकालीन स्थिति में रक्त की आवश्यकता होती है, अखिलेश बिना समय गंवाए रक्तदान के लिए तत्पर रहते हैं। उनके इस निस्वार्थ सेवा भाव और अनूठी पहल की सराहना हो रही है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने आरक्षक अखिलेश वैष्णव को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here