Home छत्तीसगढ़ एथनॉल प्लांट पर कांग्रेस का बड़ा आरोप! ‘बिना पर्यावरणीय नियमों के चल...

एथनॉल प्लांट पर कांग्रेस का बड़ा आरोप! ‘बिना पर्यावरणीय नियमों के चल रहा प्लांट’, जांच की मांग

0

रायपुर: प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता नितिन भंसाली ने राजनांदगांव जिले के ग्राम फुलजार स्थित न्यू लुक बायोफ्यूल्स एथनॉल प्लांट के संचालन को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि 170 केएल क्षमता वाला यह प्लांट पर्यावरणीय शर्तों का पालन किए बिना संचालित किया जा रहा है।

भंसाली का आरोप है कि प्लांट में अनिवार्य CO2 प्लांट स्थापित नहीं किया गया है, जबकि पर्यावरण स्वीकृति के तहत प्रदूषण नियंत्रण के लिए यह जरूरी बताया गया है। उन्होंने कहा कि करीब दो साल से नियमों के उल्लंघन के बावजूद प्लांट का संचालन जारी है और CTO (Consent to Operate) के नवीनीकरण की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है।

उन्होंने दावा किया कि इससे आसपास के ग्रामीणों के स्वास्थ्य और कृषि भूमि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। भंसाली ने फेफड़ों, हृदय और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा जताते हुए कहा कि ग्रामीणों की शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने पर्यावरण विभाग पर विधानसभा में गलत जानकारी देने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कराने, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करने और CTO नवीनीकरण रोकने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here