संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : शासकीय हाई स्कूल तुमड़ीबाहर, तहसील नगरी, जिला धमतरी में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत पात्र छात्राओं को अतिथियों के करकमलों से साइकिलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत ठेनही के सभापति डीके यादव, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष छत्तर सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष वोषित कौशल, सदस्य घनाराम गौर, पूर्व सांसद प्रतिनिधि कन्हैयालाल नेताम, प्रभारी प्राचार्य नंदनी ठाकुर, एम. साहू, डी साहू अक्षय जैन, पहुप दास मानिकपुरी सिन्हा सर, अमृतलाल बारला, बाबू साहब, विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ, स्टाफ, अभिभावकगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पंचायत प्रतिनिधि यादव ने, काहा कि हाई स्कूल तुमडी बाहर को उन्नयन कराने को लेकर हॉस्टल सुविधा साइकिल, स्टैंड, प्रार्थना सेट निर्माण बालिका शौचालय निर्माण ,जर्जर बिल्डिंग क्योंकि वर्तमान में अभी , कला एवम पुस्तकालय कक्षा में स्कूल संचालित हो रहा है, नया बिल्डिंग मांग के लिए लगातार संस्था, व ग्राम पंचायत ठेनहीं की ओर से संवाद मांग पत्र के साथ प्रयास किया जा रहा है, और यह प्रयास निश्चित तौर से इस क्षेत्र के लिए सफलता हासिल होगी,कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर सभी ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।
उपस्थित अतिथियों ने बताया कि विद्यालय में खुली बाउंड्री होने के कारण पूर्व में लगाए गए पौधों का समुचित संरक्षण नहीं हो पा रहा था। इस समस्या के समाधान हेतु विद्यालय परिसर में खंभे लगाकर जाली फेंसिंग कराने का निर्णय लिया गया, ताकि पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और हरियाली को बढ़ावा मिले।कार्यक्रम का समापन छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ किया गया।



