चावल का मांड यानी चावल का पानी आसानी से मिल जाता है। जब भी घर में चावल बनें आप उसका पानी निकाल लें। ये मांड कई कामों में आता है। कुछ लोगों का मनना है कि चावल के मांड से यूरिन इंफेक्शन ठीक हो जाता है। लेकिन क्या वाकई चावल के पानी या चावल के मांड से यूटीआई ठीक होता है। आइये आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (आशा आयुर्वेद) से जानते हैं इसमें कितनी सच्चाई है। चावल का मांड कैसे इस्तेमाल किया जाना चाहिए और इसके फायदे क्या हैं?
चावल के मांड के फायदे
बैक्टीरिया को बाहर निकाले- चावल के मांड में पाए जाने वाले गुण शरीर से बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद करते हैं, खासतौर से जो यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन का कारण बनते हैं।
शरीर को ठंडा बनाए- चावल का पीना या चावल का मांड शरीर को अंदर से ठंडा रखता है। इसलिए गर्मियों में इसका सेवन अच्छा माना जाता है। गर्मियों में इससे यूरिनरी इन्फेक्शन का खतरा कम हो जाता है।
जलन में राहत- चावल के मांड में विटामिन B, C और E काफी मात्रा में होते हैं, जो पेशाब करते समय होने वाली जलन और दर्द से राहत दिलाते हैं। इससे पेशाब के रास्ते होने वाले संक्रमण को भी दूर किया जा सकता है।
चावल का मांड कैसे इस्तेमाल करें
आयुर्वेदिक डॉक्टर के मुताबिक, चीनी मिलाकर आधा गिलास चावल का पानी पीने से यूरिनरी इन्फेक्शन के लक्षणों से तुरंत राहत मिलती है। कुछ लोग इसे काला नमक और नींबू मिलाकर पीने की सलाह देते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने और यूरिक एसिड के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। चावल का मांड शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करता है। गर्मी में इसका सेवन करना फायदेमंद होता है।
यूटीआई ठीक करने के आयुर्वेदिक उपाय
आयुर्वेद में यूरिनरी इन्फेक्शन के इलाज के लिए इलायची नारियल पानी के साथ लें। सूखी अदरक, अनार का रस और सेंधा नमक के साथ लें। केले के तने का रस शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करें और आंवला इलायची के साथ पीसकर इस्तेमाल किया जाता है। अगर परेशान जल्दी ठीक न हो तो आपको बिना देरी किए डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।



