Home छत्तीसगढ़ कुआकोंडा में एक साथ 201 स्कूलों में लगा न्योता भोज, हजार...

कुआकोंडा में एक साथ 201 स्कूलों में लगा न्योता भोज, हजार से अधिक बच्चे और पालक हुए शामिल

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा कुआकोंडा : खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार भदौरिया के नेतृत्व में विकासखंड कुआकोंडा के 23 संकुलों की 201 शालाओं में एक साथ भव्य न्योता भोज आयोजित किया गया।

इस वृहद आयोजन में 10,452 बच्चों ने सामूहिक भोजन किया। वहीं 5,312 पालक, SMC/ सदस्य और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। सरपंच, पंच और स्थानीय नागरिकों ने बच्चों के साथ बैठकर उन्हें भोजन परोसा।

बीईओ भदौरिया ने कहा कि न्योता भोज का उद्देश्य सिर्फ भोजन नहीं, बल्कि विद्यालयों को समाज से जोड़ना और मध्यान्ह भोजन योजना को सशक्त बनाना है। इस पहल से बच्चों में अपनत्व और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ी है।

आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों, संकुल समन्वयकों और पालकों का आभार जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here