Home छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस पर जिला स्तरीय स्पर्धा सम्पन्न

राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस पर जिला स्तरीय स्पर्धा सम्पन्न

0

महासमुंद : एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार एवं छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस पर जिला मुख्यालय में जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा शनिवार को वन विभाग खेल मैदान में जिला स्तरीय भाला फेंक स्पर्धा संपन्न हुई।राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस भारत के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा की ऐतिहासिक उपलब्धि के सम्मान में 7 अगस्त को पूरे देश में उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। इसी कड़ी में देश के विभिन्न राज्यों एवं जिलों में एथलेटिक्स को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्पर्धा का आयोजन किया गया।स्पर्धा में अंडर-14-16-18 -20-23 बालक एवं बालिका तथा महिला एवं पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतिभागियों को जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से मैडल एव प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी मनोज घृतलहरे खेल, खेल अधिकारी सुश्री अंजनी बरमाल उपस्थित रहे। खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाडियो का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए नियंत्रण मेहनत अनुशासन और समर्पण की आवश्यकता है एवं खिलाड़ियों को आगे चलकर जिले और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाकर उत्कृष्ट खिलाड़ी बनकर सरकारी नौकरी प्राप्त करने का मार्गदर्शन दिया।

जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित इस स्पर्धा का उद्देश्य केवल स्पर्धा कराना ही नहीं, बल्कि जिले की प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराना भी है। संघ द्वारा भविष्य में भी ऐसी स्पर्धाओं के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे आगे चलकर राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। स्पर्धा में जिला एथलेटिक्स संघ से सुश्री अंजली बरमाल, सुश्री चारुलता गजपाल, राजीव गौतम, भरत ठाकूर, रेखू राम ध्रुव, श्रीमति अंजनी साहू, कु कंचन सेन, चंद्रहास, राजेश समेत अन्य पदाधिकारी एवं सहयोगी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here