Home छत्तीसगढ़ शाखा प्रबंधक आर के आलेंद्र को दी गई विदाई

शाखा प्रबंधक आर के आलेंद्र को दी गई विदाई

0

अमन पथ न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू :जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग शाखा करहीभदर के शाखा प्रबंधक आर के आलेंद्र के स्थानांतरण पर बैंक सभागार में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस दौरान शाखा के अंतर्गत आने वाले समितियों के प्राधिकृत अधिकारियों ने कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन अपने कार्य, अनुशासन और व्यवहार से जो पहचान बनाई जाती है, वह हमेशा याद रहती है।हमें श्री आलेंद्र सर की सेवाओं पर गर्व है जो कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।बता दे श्री आलेंद्र 14माह के अल्प सेवाकाल में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ सेवा की उनका सरल स्वभाव, समयपालन और सहयोगी व्यवहार की सभी के लिए सराहनीय रहा।किसानों से भी उनका मधुर व्यवहार रहा।

अपने संबोधन में आर के आलेंद्र ने शाखा में बिताए 14माह की सेवाकाल को साझा करते हुए कहा कि इस ब्रांच में उन्हें हमेशा परिवार जैसा स्नेह और सहयोग मिला। उन्होंने सभी प्राधिकृत अधिकारियों ,सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की.

इस मौके पर सेवा सहकारी समितियों के प्राधिकृत अधिकारी चित्रसेन साहू,केवल सिंह चंदेल, जागेश्वर साहू, यशवंत सिन्हा,समिति प्रभारी लालू राम साहू,प्रकाश सिंघालिया, सुमंत साहू ,लोकनाथ साहू, गौतम राजपूत, गुमेंद कुमार मंडावी सहायक लेखापाल, तोरण लाल मल्लाह केशियर ,प्रशांत साहू, मनहरणलाल,श्रीमति दुलारी साहू,संतोष धनकर सहित भगतराम साहू, नोहर लाल संतोष कुमार, एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here