Home छत्तीसगढ़ गरियाबंद पुलिस की चेतावनी शराब सेवन कर पर्यटन स्थल घूमने आने वाले...

गरियाबंद पुलिस की चेतावनी शराब सेवन कर पर्यटन स्थल घूमने आने वाले वाहन चालको पर होगी कार्यवाही

0

चिंगरापगार तिराहा के पास चेकिंग में 03 वाहन चालकों पर 185 MV Act के तहत मामला दर्ज।

नशा करके वाहन चलाना न सिर्फ खुद की जान जोखिम में डालना है, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य निर्दोश लोगों के लिए भी बेहद खतरनाक है।

राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :- पुलिस अधीक्षक गरियाबंद वेदव्रत सिरमौर सख्त निर्देश पर्यटन स्थल में घूमने शराब सेवन कर घूमने आने वाले लोगों पर होगी कार्यवाही।
जिले के पर्यटन स्थल को दृष्टिगत रखते हुए जिले में यातायात सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में आज यातायात पुलिस टीम द्वारा चिंगरापगार तिराहा के पास विशेष चेकिंग पॉइंट लगाकर आने-जाने वाले वाहन चालकों की ब्रीथ एनालाइजर मशीन से अल्कोहल टेस्ट जांच की गई। जांच के दौरान 03 मोटर साइकिल चालक अत्यधिक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाए गए।

शराब पीकर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले तीनो मोटर साइकिल चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 185 के तहत वैधानिक कानूनी कार्यवाही की गई है। पुलिस ने मौके पर वाहनों को जब्त कर अग्रिम कार्यवाही के लिए न्यायालय भेजने की प्रक्रिया किया गया। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने आम जनता से अपील की है कि वे शराब पीकर या किसी भी प्रकार का नशा करके वाहन न चलाएं। नशा करके वाहन चलाना न सिर्फ खुद की जान जोखिम में डालना है, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य निर्दोश लोगों के लिए भी बेहद खतरनाक है। गरियाबंद पुलिस द्वारा नशेड़ी वाहन चालकों के खिलाफ यह सख्त चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here