Home छत्तीसगढ़ सूरजपुर में सनसनी! भाई की लड़ाई का बदला लेने पहुंचे युवक, कार...

सूरजपुर में सनसनी! भाई की लड़ाई का बदला लेने पहुंचे युवक, कार से चाकू और नकली बंदूक बरामद

0

सूरजपुर : सूरजपुर के महंगई स्थित स्कूल में छोटे भाई के साथ हुए लड़ाई का बदला लेने आरोपी अपने साथी के साथ हथियार लेकर पहुंचा. युवकों की गतिविधि संदिग्ध होने पर नवापारा गांव में ही लोगों ने घेर लिया और पुलिस को सूचना दी. कार की तलाशी लेने पर धारदार चाकू और नकली बंदूक बरामद किया गया है. पूरा मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, महंगई स्थित स्कूल में कक्षा 11वीं के दो छात्रों के मामूली विवाद हुआ. एक छात्र ने घर पहुंचकर पूरी घटना बताई, जिसके बाद गुस्से में बड़ा भाई अपने साथी के साथ नवापारा गांव पहुंच गया. जहां ग्रामीणों को जब कार सवार युवकों की गतिविधि पर शक हुआ तो उन्होंने गाड़ी को घेरकर पुलिस को सूचना दी. चाकू और नकली बंदूक मिलने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

नकली बंदूक असल में लाइटर था और उसे डराने के लिए रखा गया था, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. मामले में आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.

आरोपियों का भाजपा से कनेक्शन नहीं

आरोपियों की बलेनो कार पर लगी नेम प्लेट भी चर्चा में रही, जिस पर जिला संयोजक मदरसा प्रकोष्ठ पसमांदा मंच और भाजपा का कमल चिन्ह लगा हुआ था. पुलिस ने दावा किया है कि नेम प्लेट फर्जी तौर पर लगाई गई थी. आरोपियों का भाजपा से कोई संबंध नहीं है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here