स्कूली छात्रों की ली गई यातायात जागरूकता की पाठशाला।
राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :- पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार जागरूकता और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज ग्राम सड़क पारसूली स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (हायर सेकेंडरी स्कूल) के पास पुलिस टीम द्वारा आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया गया। बिना लाइसेंस मोटरसाइकिल चलाते मिला छात्र चेकिंग के दौरान स्कूल आने वाले उन छात्र-छात्राओं की जांच की गई जो मोटरसाइकिल या अन्य दुपहिया वाहनों का उपयोग कर रहे थे।
इस दौरान एक स्कूली छात्र बिना ड्राइविंग लाइसेंस और बिना सुरक्षा मानकों के मोटरसाइकिल चलाते हुए पाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल छात्र के माता-पिता (पैरेंट्स) को स्कूल परिसर में बुलाया।
पैरेंट्स और बच्चों की काउंसलिंगपुलिस अधिकारियों द्वारा छात्र और उनके पालकों को एक साथ बिठाकर समझाइश दी गई। उन्हें बताया गया कि नाबालिग बच्चों को वाहन देना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह उनके जीवन के लिए बेहद खतरनाक भी है। पालकों को भविष्य में बच्चों को वाहन न देने की हिदायत दी गई। स्कूल में दी गई यातायात जागरूकता की पाठशाला चेकिंग कार्रवाई के बाद पुलिस टीम ने हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं को एकत्रित कर यातायात जागरूकता संबंधी विशेष समझाइश दी। बच्चों को यातायात नियमों जैसे- हेलमेट लगाना, सीट बेल्ट बांधना, तीन सवारी न बैठना, और नाबालिग उम्र में वाहन न चलाने की शपथ दिलाई गई।
पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने आम जनता और पालकों से अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को दुपहिया या चार पहिया वाहन चलाने के लिए न दें। बच्चों की सुरक्षा ही पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस तरह का चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।



