Home देश राहुल गांधी ने प्रयागराज में यूथ को संबोधित किया, कहा- “मैं दर्द,...

राहुल गांधी ने प्रयागराज में यूथ को संबोधित किया, कहा- “मैं दर्द, डेटा और दौलत की बात करूंगा”

0

प्रयागराज: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रयागराज में बड़ी संख्या में मौजूद यूथ को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा, “ये शहर, मेरी फैमिली का घर होता था, यहां आकर मुझे बहुत खुशी होती है। ये नॉलेज का सेंटर भी हुआ करता था। एक ऐसा टाइम था, जब इलाहाबाद यूनिवर्सिटी देश की सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटी में से एक थी। आज शाम मैं आपसे “दर्द-डेटा और दौलत” की बात करना चाहता हूं। आपका दर्द, आपका डेटा लेकिन आपका धन नहीं। जो धन आपका होना चाहिए, वो उनका धन है। मैं इन तीन चीजों के बारे में आपसे बात करना चाहता हूं।”

40 करोड़ युवा इस देश में रहते हैं: राहुल

राहुल गांधी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, “आप भारत की शक्ति हो। भारत की शान हो और भारत की मजबूती हो। जब मैं कहता हूं कि आप मजबूत हो तो मैं भीड़ की बात नहीं कर रहा हूं। मैं हर हिंदुस्तानी और हर नागरिक की बात कर रहा हूं। आप सभी में इंटेलीजेंस है। इमेजिनेशन है। कैपेसिटी है। अगर ये देश आगे बढ़ेगा तो आपके बल पर, स्ट्रेंथ पर इस देश का भविष्य बनेगा।”

राहुल गांधी ने कहा, “हिंदुस्तान के पास दुनिया की सबसे बड़ी यूथ की आबादी है। 40 करोड़ युवा इस देश में रहते हैं। ये इस देश की मजबूती है। चीन, अमेरिका और रूस की बात होती है लेकिन इंडिया के यूथ पोटेंशियल के सामने ये सब लोग कुछ नहीं हैं।”

राहुल ने कहा, “21वीं सदी में एक और चीज हुई है। अगर देश प्रगृति करता है तो 2 चीजों के बल पर करता है। एक तो यूथ पोटेंशियल, जो आपमें है और दूसरा डेटा, जिसे आप क्रिएट करते हो। हिंदुस्तान के पास यूथ है और दुनिया में सबसे ज्यादा डेटा है। 1 गीगाबाइट डेटा प्रति भारतीय, प्रति दिन इस्तेमाल करता है और प्रगृति होगी, फ्यूचर होगा तो डेटा और आपके पोटेंशियल पर होगा।”

आपके डेटा के बिना AI का कोई मतलब नहीं: राहुल

राहुल ने कहा, “युवा+ डेटा= 21वीं सदी की इकोनॉमी”। राहुल ने कहा, “मीडिया में AI की बात होती है। हर कोई AI की बात करता है। लेकिन मैं एक बात बहुत साफ करना चाहता हूं, आपके डेटा के बिना AI का कोई मतलब नहीं है। अगर AI बनता है तो आपके डेटा के बेस पर बनता है।”

राहुल की इस स्पीच का पूरा वीडियो उनके एक्स हैंडल पर भी मौजूद है। जिसे राहुल ने “छात्रों की गूंज” के कैप्शन के साथ पोस्ट किया है।

टॉक्सिक की धांसू स्टार कास्ट
गीतू मोहनदास की डायरेक्ट की गई ‘टॉक्सिक’ में यश मुख्य भूमिका में हैं और नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया अहम भूमिकाओं में हैं। बताया जा रहा है कि यह गैंगस्टर ड्रामा 1940 और 1970 के दशक के बीच गोवा के ड्रग व्यापार और माफिया नेटवर्क की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म 26 अगस्त को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिससे आने वाले कुछ हफ्ते इसके प्रमोशन और दर्शकों की उम्मीदों के लिहाज से बहुत अहम हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here