सक्ती :नगर में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ चरणदास महंत नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़, पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल आदिवासी सम्मेलन में शामिल हुए सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा बुढ़ा देव की पूजा अर्चना कर विश्व आदिवासी सम्मेलन का शुभारंभ किया इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के द्वारा सभी अतिथियों का पीला गमछा गज माला के साथ स्वागत अभिनंदन आदिवासी समाज द्वारा किया गया नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने विश्व आदिवासी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा अब समय आ गया है आदिवासियों को एकजुट रहने का क्योंकि जल जंगल जमीन में जिन आदिवासियों का अधिकार था उन्हें आज सरकार उजाड़ने में लगी हैं जबकि बिरसा मुंडा जी सहित आदिवासी जल जंगल जमीन के रक्षक माने जाते हैं परंतु आज स्वार्थी तत्व की सरकार आदिवासियों को बांटने का काम कर रही है ताकि आदिवासी बंटे और बड़े-बड़े उद्योगपति को जल जंगल जमीन बेचकर पैसा कमाए और आदिवासियों के हक क्षीन कर पर्यावरण में जहर घोलने में लगे हैं आज छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश का का पूरा जंगल उजाड़ कर जमीन बड़े-बड़े उद्योगपति के हाथों में सौंप रही है पूरा प्रदेश प्रदूषित हो रहा है जंगल उजड़ रहे हैं और आदिवासी दर-दर के ठोकरें खाने में मजबूर है अब समय आ गया है कि सभी आदिवासी एकजुट होकर अपने हक के अधिकार के लिए जल जंगल जमीन बचाकर अपने बिरसा मुंडा जी के याद में छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत में जल जंगल जमीन की रक्षा करें जंगल उजड़ने से आदिवासी के परिवार परेशानियों से जूझ रहा है आदिवासियों को जंगल बहुमूल्य कर चिरौंजी महुआ लाख मिलता था जिससे उनका जीवन यापन होता था परंतु जंगल उजाड़ कर उन्हें बेरोजगार कर उनके स्वास्थ्य जहर बांटने का काम कर रहे हैं पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, त्याग और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए किए गए उनके योगदान को याद किया।उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का पूरा जीवन समाज और देश के लिए समर्पित रहा। उन्होंने आदिवासी समाज की एकजुटता, जल जंगल जमीन को बचाने के लिए संघर्ष किया, हम सभी को गौरवशाली इतिहास को संरक्षित रखना सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने समाज के लोगों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा ही आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य की मजबूत नींव है।
अग्रवाल ने कहा क्षेत्र के विकास के साथ-साथ समाज के हितों के लिए भी निरंतर कार्य करने के लिए संगठित होकर शिक्षा, संस्कृति और विकास की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प लेते हुए आदिवासी संस्कृति, परंपरा एकजुटता समाज की समृद्ध संस्कार हमारे आने वाले नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास और महापुरुषों के संघर्ष से प्रेरणा लेने का संदेश दें कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर नरेश गेवाडीन अमित राठौर गिरधर जायसवाल बंटी धनजल सहस राम कर्ष जगेश्वर सिंह सिदार सर्व आदिवासी समाज संयोजक, चंद्रशेखर सिदार नटवरलाल सिदार प्रभात सिदार बलवंत सिंह जगत कीर्तन सिंह जगत मनोज कुमार सिदार जयसिंह मरकाम नरेश सिदार रामकुमार सिदार सम्मी उरांव सुदामा जगत लीलाधर सिंह नेताम अयोध्या सिंह पुरन सिंह भुनेश्वर सिंह जय कुमार सिंह भगत सिंह सहदेव सिंह फिरतु राम सोनसाय सिदार ननकी, हरि सिंह
राजेश्वरी सिदार सुश्री सोनिया सिदार सुश्री दुर्गेश्वरी सिदार श्रीमती प्रमिला सिदार सावन बाई सिदार काजल सिदार संतोषी जगत साक्षी जगत अनिता सिदार रेखा देवी जगत पुष्पांजलि जगत सोनकुंवर जगत सवरिन बाई परम शिला बल बाई मुन्नी बाई सुमित्रा बाई नेताम सहित आदिवासी समाज के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में सर्व आदिवासी समाज गणमान्य नागरिक उपस्थित थे




