Home छत्तीसगढ़ मनेद्रगढ़ में अखिल भारतीय योग महा संघ का गठन,नीलू सिंह जिला प्रभारी...

मनेद्रगढ़ में अखिल भारतीय योग महा संघ का गठन,नीलू सिंह जिला प्रभारी एवं मनीष गुप्ता सचिव मनोनीत

0

मनेन्द्रगढ : योग को नये आयाम और नई दिशा देने के राष्ट्रीय अभियान के तहत मनेद्रगढ़ में “अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ -“की कार्यकारिणी का गठन, वरिष्ठ सेवानिवृत्त प्राचार्य एमएल श्रीवास्तव की अध्यक्षता , एवं पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी सतीश उपाध्याय की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। योग साधकों के सम्मान, सहयोग, सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से गठित अखिल भारतीय योग शिक्षक महा संघ के जिलाध्यक्ष के लिए सर्वसम्मति से महिला योग साधिका श्रीमती नीलू सिंह को दायित्व दिया गया। नवीन कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष- कल्पना सिंह राजपूत, रुपा पोद्दार, महासचिव- विनोद कुमार सोनी एवं सुनील कुमार गुप्ता, सचिव-मनीष कुमार गुप्ता एवं कृष्णकांत ताम्रकार, संयुक्त सचिव- श्रीमती नीलम दुबे, संगठन सचिव -भैरव केसरवानी, मीडिया प्रचार सचिव- प्रवीण निशि, विधिक सलाहकार- अधिवक्ता विनय पाठक, मनोनीत किए गए। संरक्षक एवं मार्गदर्शन मंडल में -एम. एल .श्रीवास्तव पवन पोद्दार, राकेश अग्रवाल को सम्मिलित किया गया।

संगठन को विस्तार देने के लिए कार्यकारिणी सदस्यों में विष्णु प्रसाद कोरी ,बलवीर कौर पिंकी सलूजा ,विवेक कुमार तिवारी, दिवाकर मिश्रा,गंगा भोजवानी, हर्षलता खियानी ,विकास कुमार गोयल मनोज कुमार भोजवानी ,जगदंबा अग्रवाल ,कविता मंगतानी रामसेवक विश्वकर्मा, नीरज कुमार अग्रवाल, बबीताअग्रवाल, विमल यादव, आर्य डेविड, धर्मराज वर्मा, अर्चना सेजपाल, जगदंबा अग्रवाल श्रीमती बबली सिंह , विमला यादव ,श्रीमती दीपा, अर्चना अग्रवाल, नीतू मन्हारे, कंचन पासवान ,अनामिका, कुसुम, गीता पासी , विपिन जैन, आदि को शामिल किया गया।

अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ की नवनियुक्त जिला प्रभारी नीलू सिंह ने कहा कि – एमसीबी जिला इकाई की ओर से भारत सरकार के समक्ष शीघ्र ही 11 सूत्री मांग पत्र प्रस्तुत किया जाएगा जिसमें योग शिक्षकों के हितों अधिकारों एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय योग आयोग के गठन एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से मान्यता प्राप्त संस्थानों में योग में उच्च शिक्षा प्राप्त सभी योग शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय योग शिक्षक पंजीकरण नीति लागू करने पर जोर दिया जाएगा। जिला प्रभारी नीलू सिंह ने कहा कि – यह संगठन योग शिक्षकों के हितों में अधिकारों एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा, एवं समाज में योग से जुड़े समस्त योग साधकों एवं शिक्षकों को राष्ट्रीय पहचान देने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यक मंच भी प्रदान करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here