राजनांदगांव : डोंगरगढ़ मंडल को भंग किए जाने से नाराज सैकड़ों कार्यकर्ता और मंडल पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह से मुलाकात की है। उन्होंने सवाल किया कि जब डोंगरगढ़ मंडल की कोई गलती नहीं थी फिर मंडल को भंग क्यों किया गया?
मिली जानकारी के अनुसार, डोंगरगढ़ मंडल के अध्यक्ष जसमीत बन्नोआना सहित नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे के साथ उपाध्यक्ष और बड़ी संख्या में पार्षद, मंडल के पदाधिकारी सभी मोर्चा के पदाधिकारी रविवार शाम को 5:00 बजे स्पीकर हाउस पहुंचकर डॉ रमन सिंह से मुलाकात की है।
मंडल के पदाधिकारियों का चर्चा के दौरान यह कहना था कि डोंगरगढ़ में अंदरूनी विवाद के बाद पांच लोगों को निष्कासित किया गया लेकिन मंडल की किसी भी प्रकार की गलती के बिना विश्वास में लिए बगैर डोंगरगढ़ मंडल को भंग क्यों कर दिया गया सैकड़ो की संख्या में पहुंचे पदाधिकारी की यह मांग थी कि डोंगरगढ़ मंडल को फिर से बहाल किया जाए।
बताया जाता है कि विधानसभा अध्यक्ष ने डोंगरगढ़ से पहुंचे लोगों को सुना है ,और फिर उन्हें आश्वासन दिया है कि उनके साथ अन्याय नहीं होगा। वह समय लेकर संगठन के अजय जमवाल और पवन साय से चर्चा करेंगे, जिसमें डोंगरगढ़ के 10-15 लोग साथ में बैठकर अपना पक्ष रख लें। इसके बाद संगठन के लोग एक साथ बैठकर निर्णय लेंगे। मंडल के पदाधिकारियों कहना था कि विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें भरोसा दिया है कि डोंगरगढ़ मंडल के साथ अन्याय नहीं होगा।
उल्लेखनीय है कि डोंगरगढ़ भाजपा में लंबे समय से चल रही है. खींचतान और सोशल मीडिया में आरोप प्रत्यारोप के बाद पांच नेताओं को भाजपा से निष्कासित करने के बाद डोंगरगढ़ मंडल को भंग कर दिया गया था। मंडल को भंग करने के विरोध में अब पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा है।



