Home छत्तीसगढ़ रायगढ़ में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न

रायगढ़ में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न

0

अनीता गर्ग अमन पथ ब्यूरो रायगढ़ : भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला रायगढ़ की प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक शनिवार को जिला कार्यालय में संपन्न हुई।

बैठक छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष अशोक साहू के दिशा-निर्देशन और जिला अध्यक्ष मनोरंजन साहू के नेतृत्व में आयोजित की गई।

कार्यक्रम में शांतनु साहू संभाग प्रभारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आशीष जायसवाल सह संभाग प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहू, जिला प्रभारी देवेश निषाद एवं सह प्रभारी चैतन महंत मौजूद थे।

बैठक का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगीत एवं राजगीत का गायन हुआ।

मुख्य अतिथि शांतनु साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी दिनों में तिरंगा यात्रा, संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती तथा 20 अगस्त को जांजगीर-चांपा में आयोजित होने वाले बिलासपुर संभाग के प्रबुद्धजन सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करें।

उन्होंने यह भी निर्णय लिया कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से सुना जाएगा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरुणधर दिवान, प्रदेश आमंत्रित सदस्य गुरुपाल भल्ला, जिला महामंत्री जतिन साव, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा रत्थू लाल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अरुण कातोरे, विलिस गुप्ता, जिला मंत्री पवन अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष सनत नायक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य याद लाल नायक, मनोज मानिकपुरी, लक्ष्मी वैष्णव, जिला महामंत्री जितेन्द्र निषाद, जगन्नाथ प्रधान, उपाध्यक्ष खीर सागर नायक, खेम साहू, मीडिया प्रभारी अमित साहू सहित ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी एवं जिले के सभी 24 मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here