Home छत्तीसगढ़ स्वतंत्रता दिवस पर किरंदुल में INTUC निकालेगी भव्य “तिरंगा बाइक रैली”, सुबह...

स्वतंत्रता दिवस पर किरंदुल में INTUC निकालेगी भव्य “तिरंगा बाइक रैली”, सुबह 11:30 बजे से होगी शुरुआत

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा : किरंदुल मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन INTUC, शाखा किरंदुल द्वारा 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर में भव्य “तिरंगा बाइक रैली” का आयोजन किया जाएगा।

रैली सुबह 11:30 बजे किरंदुल फुटबॉल ग्राउंड से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए इंटक श्रमिक सदन गांधी भवन में संपन्न होगी। बाइक सवार हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ चलेंगे।

यूनियन ने प्रशासन, प्रबंधन, जनप्रतिनिधि, युवा, महिला और नगरवासियों से परिवार सहित शामिल होने की अपील की है। आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, तिरंगे के सम्मान और युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को बढ़ाना है।

सचिव INTUC ने कहा कि यह रैली केवल आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान और समर्पण का प्रतीक है।

सुरक्षा निर्देश: सभी बाइक सवारों से हेलमेट पहनने, गति सीमा का पालन और यातायात नियमों का पालन करने का अनुरोध किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here