Home छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने कनकेश्वर महादेव की...

नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने कनकेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना, प्रदेश वासियों के लिए सुख समृद्धि का भगवान भोलेनाथ से मांगा आशीर्वाद

0

सक्ती :  सक्ती विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत कोरबा जिले के कनकी पहुंचे जहां उन्होंने श्रावण मास के द्वितीय सावन सोमवार पर अवसर पर रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध कनकेश्वर धाम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. चरणदास एवं पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने कनकेश्वर धाम में देवाधिदेव भगवान महादेव शिवलिंग का जलाभिषेक किया। डॉ. चरणदास महंत एवं पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान शिव की कृपा सभी प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे और छत्तीसगढ़ निरंतर विकास, शांति एवं समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे।

कनकेश्वर धाम मंदिर के विकास को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कनकेश्वर धाम मंदिर के युवा संगठन समिति के पदाधिकारियों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात कर क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा कर मंदिर एवं क्षेत्र के विकास के लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने क्षेत्र की आवश्यकताओं तथा विकास से जुड़े विषयों से उन्हें अवगत कराया।

डॉ. महंत ने उपस्थित लोगों से क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करतेहुए आपसी समन्वय के साथ जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। भेंट मुलाकात में कांग्रेस कार्यकर्ता गणमान्य नागरिक उपस्थित थे पुजा अर्चना में पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री हरीश परसाई, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मनोज चौहान, नर्मदा शंकर राजवाड़े, रामचंद्र राजवाड़े, प्रकाश महंत, शांति स्वरूप महंत, विजय राजवाड़े, बसंत यादव, गोरे लाल मांझी, रोमी राजवाड़े, कोमल प्रसाद, संतोष पटेल, फागू राम पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, कनकेश्वर धाम युवा संगठन समिति के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here