कोरिया : कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने आबकारी विभाग की बैठक ली, एवं अवैध शराब पर सिकंजा कसने के निर्देश दिए, जिससे आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण एवं परिवहन के विरूद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला आबकारी विभाग द्वारा बैकुंठपुर क्षेत्र के जूनापारा में आरोपी उमेश कश्यप पिता गोपीराम उम्र 50 वर्ष के मकान में जरीकेन में 5 लीटर दो बोतलों में 4 लीटर तथा एक डिब्बे में 2 लीटर के साथ कुल 11 लीटर महुआ अवैध शराब के साथ 30 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।



