Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक कामकाज को लेकर बड़ा निर्देश, मुख्य सचिव ने कहा-...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक कामकाज को लेकर बड़ा निर्देश, मुख्य सचिव ने कहा- रिटायरमेंट से पहले पूरा करें सभी प्रकरण

0

रायपुर :  मुख्य सचिव विकासशील ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के सभी विभागों के भार साधक सचिवों की बैठक ली। बैठक में विभिन्न विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और उनकी प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

रिटायरमेंट से पहले पूरा करें सेवा संबंधी प्रकरण

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के सभी सेवा संबंधी प्रकरण उनके रिटायरमेंट से पहले ही तैयार और निराकृत कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की विभागवार सूची नियत अवधि में तैयार की जाए, ताकि समय पर जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

खाली पदों और बैकलॉग पर भर्ती तेज करने के निर्देश

मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों की सूची तैयार करने और बैकलॉग पदों के लिए सेटअप तैयार कर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय सचिवों से अपने-अपने विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति की लगातार मॉनिटरिंग करने को कहा।

बैठक में लोक सेवा गारंटी, सूचना का अधिकार, सेवा सेतु, पीएम प्रगति पोर्टल, ई-प्रगति, डी-रेगुलेशन और ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं समेत अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई।

अधिकारियों ने बताया कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत अब तक 728 सेवाएं अधिसूचित की जा चुकी हैं।

आई-गॉट प्रशिक्षण की होगी मॉनिटरिंग

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि iGOT के तहत विभागवार चिन्हित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। अधिकारी-कर्मचारियों को विभाग की आवश्यकता के अनुसार प्रशिक्षण दिलाने के साथ ही इसके लिए विभागवार कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया।

रिफॉर्म उत्सव अभियान की तैयारी

बैठक में मुख्य सचिव ने सभी विभागों से रिफॉर्म के तहत विभागवार जानकारी तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में ‘रिफॉर्म उत्सव अभियान’ का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी विभाग आवश्यक तैयारियां पूरी करें।

बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा सहित शासन के विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव, सचिव और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here