Home छत्तीसगढ़ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत गुजरा में तिरंगा यात्रा निकाली गई

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत गुजरा में तिरंगा यात्रा निकाली गई

0

अमन पथ न्यूज बालोद से उत्तम साहू : स्वतंत्रता दिवस से पहले, राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जिले में में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं। मंगलवार को ग्राम गुजरा में सरपंच के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा नेता हितेश साहू ने कहा तिरंगा देश की एकता अखंडता और गौरव का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज लगाकर देश प्रेम और एकता का संदेश देना चाहिए। उन्होंने कहा इस अभियान से जुड़ने के साथ ही अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़े ताकि लोगों के घर में तिरंगा लगाने से वंचित न रहे। तिरंगा यात्रा का पंचायत में समापन किया गया इस यात्रा में पंचायत के प्रतिनिधि सहित ग्रामीण शामिल हुए। लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। अभियान में सरपंच पार्वती मंडावी ,सेवा सहकारी समिति के प्राधिकृत हितेश साहू सहित सहित ग्रामीण शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here