Home छत्तीसगढ़ स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के फाइनल रिहर्सल का हुआ सम्पन्न,अपर कलेक्टर ...

स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के फाइनल रिहर्सल का हुआ सम्पन्न,अपर कलेक्टर के एस पैंकरा बने मुख्य अतिथि

0

सक्ती : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सक्ती जिले के कलेक्ट्रेट परिसर के निकट स्थित जेठा मैदान में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह की तैयारी के लिए आज अंतिम रिहर्सल आयोजित किया गया। रिहर्सल के दौरान मुख्य अतिथि बने अपर कलेक्टर के एस पैंकरा ने ध्वजारोहण किया। फाइनल रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, स्वागत, ध्वजारोहण, परेड सलामी, मार्च पास्ट, मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमांडरों से परिचय, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति आदि का रिहर्सल किया गया।

उल्लेखनीय है कि सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की मुख्य अतिथि होंगी तथा ध्वजारोहण करेंगी कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामय प्रस्तुति के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करते हुवे व्यवस्थित बैठक व्यवस्था, साउंड सिस्टम, बेरिकेटिंग, पेयजल, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यस्थित रखने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here