
अमन पथ न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू : 80 वी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजीव भवन में जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के संदेश का वाचन किया
जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने देश की आजादी के आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई है और स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।श्री हिरवानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल आजादी के इतिहास की वाहक नहीं है, बल्कि देश के लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और विकास की विचारधारा की भी प्रमुख संरक्षक रही है।
ध्वजारोहण के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कृष्णा दुबे, प्रदेश प्रतिनिधि संजय चंद्राकर,जिला उपाध्यक्ष रामजी भाई पटेल, महामंत्री धीरज उपाध्याय, शंभू साहू,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अंचल प्रकाश साहू, नरेंद्र सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष अनिल यादव, प्यारेलाल केशरिया,कमलेश श्रीवास्तव,चंद्रिका प्रसाद देशमुख,जिला पंचायत सदस्य मिथलेश निरोटी, पार्षद विनोद बंटी शर्मा, निर्देश पटेल, रविप्रकाश यादव,हंसमुख टुवानी, दाऊद खान, प्रमोद दुबे,कमल टुवानी, कमल निषाद, मुरलीधर भूआर्य,मनोज ठाकुर,अवधेश सिंह, इंद्रकुमार यादव, उदय राम अलेंद्र, सुनील मंडावी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।



