Home छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने रायपुर निवास में फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को...

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने रायपुर निवास में फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

0

सक्ती  : सक्ती विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने रायपुर स्थित निवास पर भारत माता महात्मा गांधी सहित सभी महापुरुषों के तैल चित्र की पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण कर ध्वज को सलामी देकर प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने वीर शहीद सेनानियों के बलिदान से हमें स्वतंत्रता मीली है तिरंगा हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का याद दिलाता है महंत ने स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा अनेकों वीर शहीदों के बलिदान से आज हमें स्वतंत्र भारत में सांस लेने का सौभाग्य मिला है।

महंत ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों छत्तीसगढ़ के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती ने अनेकों वीर सपूतों को जन्म दिया, जिन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। शहीद वीर नारायण सिंह जैसे महान जनजातीय नायक ने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। आज हम उन सभी वीरों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here