Home छत्तीसगढ़ भाजपा ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती पर प्रांतीय कार्यशाला...

भाजपा ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती पर प्रांतीय कार्यशाला का हूआ आयोजन

0

बिलासपुर: बिलासपुर के बहतरई स्थित भाजपा ग्रामीण जिला कार्यालय में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर ‘समरसता संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित प्रांतीय कार्यशाला का आयोजन हुआ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुएजिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल ने कहा की संत रविदास ने अपने विचारों और जीवन के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश दिया। उनका जीवन हमें भेदभाव से ऊपर उठकर समाज में भाईचारे एवं एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।मंडल अध्यक्ष रत्नाकर मोनू श्रीवास ने कहा की संत रविदास के आदर्शों को आत्मसात करते हुए सामाजिक समरसता और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को और मजबूत करें।इस अवसर पर जिला महामंत्री जनक देवांगन, एस के मनहर, जिला अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, जिला मंत्री प्रणव शर्मा, मंडल महामंत्री कमल पटेल, अमित मिश्रा, जयप्रकाश साहू, छत्रपाल सिंह, संतोष दुबे, पुरुषोत्तम पटेल, धर्मेंद्र सूर्यवंशी, अंकिता पांडे, सोनम ध्रुव, प्रभु रजक,पंचराम साहू, दीपक सिंह, नरेश जायसवाल उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here