Home छत्तीसगढ़ तखतपुर में काली मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, दानपेटी की नगदी...

तखतपुर में काली मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, दानपेटी की नगदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी

0

तखतपुर :  बिलासपुर जिले के तखतपुर में चोरों ने मंदिर को भी निशाना बना लिया। तखतपुर नगर के कालीबाड़ी स्थित काली मंदिर में बीती रात करीब 2 बजे शातिर चोरों ने धावा बोलकर दानपेटी में रखी नगदी के साथ सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें दो संदिग्ध नजर आ रहे हैं।

पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक, चोर मंदिर के पीछे के रास्ते से अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने मंदिर में रखी दानपेटी को निशाना बनाया और उसमें रखी नगदी निकाल ली। चोर मंदिर में रखे सोने-चांदी के आभूषण भी अपने साथ ले गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चोरी हुए नगदी और जेवरात की कुल कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

दो संदिग्ध CCTV कैमरे में कैद

वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों से छेड़छाड़ करने का भी प्रयास किया। हालांकि, इसके बावजूद दो संदिग्ध कैमरे में कैद हो गए। फुटेज के आधार पर पुलिस अब आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

मंदिर में चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अवनीश पासवान ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की। पुलिस मंदिर के अलावा आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उनका पता लगाया जा सके।

गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई जारी- थाना प्रभारी

थाना प्रभारी अवनीश पासवान ने बताया कि चोरों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here