Home छत्तीसगढ़ सूने मकान में चोरी का खुलासा: बैकुंठपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा,...

सूने मकान में चोरी का खुलासा: बैकुंठपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा, नकदी और की-पैड चोरी के मामले में गिरफ्तारी

0

बैकुंठपुर (कोरिया)। ओडगी नाका क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी करने के मामले में बैकुंठपुर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, ओडगी नाका निवासी पीड़ित परिवार करीब एक माह से इलाज के सिलसिले में अपने घर में ताला लगाकर रायपुर गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोर ने सूने मकान का फायदा उठाया और रात के समय ऊपर के रास्ते से घर के अंदर प्रवेश किया। आरोपी ने घर के अंदर के दरवाजे और अलमारी के ताले तोड़कर नकद रकम सहित की-पैड चोरी कर लिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने बैकुंठपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और संदिग्धों से पूछताछ तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

30 वर्षीय युवक गिरफ्तार

पुलिस ने चोरी के आरोप में मनोज कुमार राजवाड़े (30 वर्ष), पिता इनेश्वर प्रसाद राजवाड़े, निवासी ओडगी नाका, थाना बैकुंठपुर, जिला कोरिया को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 249/2026 के तहत धारा 331(4), 305 बीएनएस में मामला दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कोरिया हरीश राठौर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बैकुंठपुर राजेश साहू के मार्गदर्शन में बैकुंठपुर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here