‘मन की बात’ से मिला राष्ट्रसेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने का संदेश
राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद/हरदी :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड का आज ग्राम हरदी में सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजिम विधायक रोहित साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने ग्रामीणों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी उद्बोधन को सुना।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विभिन्न हिस्सों में समाजहित, राष्ट्रनिर्माण, नवाचार, आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी के माध्यम से किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री के विचारों और देशवासियों के प्रयासों से जुड़े संदेशों को उपस्थित लोगों ने उत्साह एवं गंभीरता के साथ सुना।
विधायक रोहित साहू ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों को जोड़ने वाला संवाद का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले सामान्य नागरिकों की उपलब्धियों और उनके जनहितकारी कार्यों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करते हैं। इससे समाज के प्रत्येक वर्ग को बेहतर कार्य करने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का भाव आज जनभागीदारी की शक्ति के रूप में दिखाई दे रहा है। गांवों के विकास से लेकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण तक प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात करते हुए समाज और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, जिला पंचायत गरियाबंद उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, जिला भाजपा महामंत्री चंद्रशेखर साहू, जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष पारस ठाकुर, मंडल अध्यक्ष सुमीत पारख, जनपद पंचायत गरियाबंद उपाध्यक्ष लेखराम साहू, युवा नेता टिंकू ठाकुर ,संजू साहू प्रतीक तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता खम्मन ठाकुर, नेहरू साहू बूथ अध्यक्ष रामाधार साहू एवं ग्राम हरदी के बुधराम साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं महिला-पुरुष ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। ग्राम हरदी में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम जनभागीदारी, राष्ट्रप्रेम और विकास के संकल्प का जीवंत उदाहरण बना। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।




