Home छत्तीसगढ़ 3 माह की मासूम के लिए 25वीं बार रक्तदान कर इंसानियत की...

3 माह की मासूम के लिए 25वीं बार रक्तदान कर इंसानियत की मिसाल बने रवि सरकार

0

किरंदुल : समाजसेवक रवि सरकार ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। 3 माह की मासूम बच्ची, जिसका हीमोग्लोबिन घटकर महज 3 ग्राम रह गया था और जिसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, के लिए उन्होंने 25वीं बार रक्तदान किया।

बच्ची की गंभीर हालत में तत्काल रक्त की जरूरत थी। सूचना मिलते ही रवि सरकार ने आगे आकर रक्तदान कर मासूम की जान बचाने में मदद की।

बता दे रवि सरकार पिछले 17 वर्षों से रक्तदान और जरूरतमंदों के लिए रक्त व्यवस्था के कार्य में जुटे हैं। उनकी टीम भी लगातार सक्रिय रहती है और जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त पहुंचाने का काम करती है।

उन्होंने कहा कि “रक्तदान महादान है” और हर स्वस्थ व्यक्ति को इससे जुड़ना चाहिए। रक्त की कमी से किसी की जान न जाए, यही उनकी टीम का संकल्प है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here