Home छत्तीसगढ़ आनंद मार्ग माध्यमिक विद्यालय सांकरा में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी

आनंद मार्ग माध्यमिक विद्यालय सांकरा में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी

0

राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मोहा मन, विद्यालय में भक्तिमय रहा वातावरण

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी :आनंद मार्ग माध्यमिक विद्यालय सांकरा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से सराबोर रहा। नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे, जिससे पूरा परिसर आकर्षण का केंद्र बन गया।

बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा के रूप में सजकर अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। उनकी मासूम मुस्कान, सुंदर वेशभूषा और उत्साह ने जन्माष्टमी के पर्व को और भी खास बना दिया। विद्यालय में बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों एवं बाल लीलाओं से जुड़ी बातें भी जानीं।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के महत्व से अवगत कराते हुए भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रेम, सद्भाव, सत्य, कर्म और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

आनंद मार्ग विद्यालय सांकरा
प्रधानपाठक नीरज साहू, सहायक शिक्षिका भूमिका सोनी, खेमभारती साहू, पार्वती साहू, उषा साहू, भारती निषाद,रीना तारक, यामिनी तारक, श्वेता कश्यप, जागृति एल्मा , गुंजा साहू, रुखमणी सोनी सहित

कार्यक्रम में बच्चों की सहभागिता और उत्साह देखते ही बन रहा था। विद्यालय परिवार ने पर्व के माध्यम से बच्चों में भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं संस्कारों के प्रति रुचि जागृत करने का प्रयास किया। इस आयोजन ने बच्चों को अपनी संस्कृति से जुड़ने का सुंदर अवसर प्रदान किया।राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चों की मनमोहक छवि ने जन्माष्टमी समारोह में चार चांद लगा दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here