Home छत्तीसगढ़ बरसों पुरानी मांग को मिली मंजूरी, हसदेव नदी पर बनेगा 991 मीटर...

बरसों पुरानी मांग को मिली मंजूरी, हसदेव नदी पर बनेगा 991 मीटर लंबा पुल

0

सक्ती बम्हनीडीह: क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग अब पूरी होने की दिशा में है। बम्हनीडीह–दाहिदा मार्ग पर हसदेव नदी में 991 मीटर लंबे उच्च स्तरीय पुल एवं 384 मीटर पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए ₹32.23 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति पर वित्त विभाग की सहमति मिल गई है।

पुल बनने से पुल के इस तरफ बम्हनीडीह सहित आसपास के अनेक गाँव तथा पुल के दूसरी तरफ नवागढ़ ब्लॉक के अनेक गांवों को सीधा लाभ मिलेगा।वर्तमान में लोगों को करीब 20-25 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता था , जो पुल बनने के बाद काफी कम हो जाएगा और आवागमन आसान होगा।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने कहा—

“यह क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग थी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी एवं वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी का हृदय से आभार। अब हमारी कोशिश रहेगी कि पुल का निर्माण कार्य जल्दी से जल्दी शुरू हो और जल्द पूरा होकर क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिले।”

इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर गगन जयपुरिया ने वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी से मिलकर आभार व्यक्त किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सोनू जायसवाल सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here