Home छत्तीसगढ़ गंगरेल जलाशय में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़, दो सैनिक सुरक्षा सामग्री के साथ...

गंगरेल जलाशय में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़, दो सैनिक सुरक्षा सामग्री के साथ तैनात

0

धमतरी : गंगरेल जलाशय में बढ़ते जलभराव और जलप्रवाह को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जलाशय क्षेत्र में दो सैनिकों को आवश्यक सुरक्षा सामग्री के साथ तैनात किया गया है। वहीं जल संसाधन विभाग के अधिकारी और मैदानी अमला लगातार जलाशय तथा आसपास के क्षेत्रों की निगरानी कर रहे हैं।

पानी के पास जाने से बचने की अपील

प्रशासन ने नागरिकों से गंगरेल बांध, जलाशय, नदी और तेज जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से पर्याप्त दूरी बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों ने विशेष रूप से बच्चों को नदी या जलाशय के आसपास अकेले नहीं जाने देने की सलाह दी है।

नदी में नहाने, तैरने अथवा तेज बहाव वाले स्थानों पर उतरने से बचने को कहा गया है। प्रशासन ने जलाशय या नदी में मछली पकड़ने के लिए जाने से भी लोगों को सावधान किया है, क्योंकि जलस्तर और जलप्रवाह में अचानक बदलाव होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

सेल्फी के चक्कर में न लें जोखिम

प्रशासन ने लोगों से पानी के किनारे अथवा अन्य जोखिम वाले स्थानों पर सेल्फी और फोटो लेने से भी बचने की अपील की है। जलभराव की स्थिति में छोटी सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।

कलेक्टर बोले- नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। गंगरेल जलाशय क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ लगातार निगरानी की जा रही है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी तरह का जोखिम न लें और बांध, नदी एवं तेज जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। कलेक्टर ने विशेष रूप से बच्चों और युवाओं से नदी में नहाने, तैरने या मछली पकड़ने के लिए नहीं जाने का आग्रह किया है। साथ ही अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई है।

प्रशासन ने नागरिकों से जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और स्वयं के साथ अपने परिवार को भी सुरक्षित रखने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here