सक्ती :पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय सभागार में शक्ति शिक्षण समिति द्वारा शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया सर्वप्रथम सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर राधा कृष्ण के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलित पुष्पांजलि अर्पित कर डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर जन्म जयंती पर उनके दिखाएं मार्ग पर चलकर शिक्षकों का सम्मान किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुमुदिनी बाघ ने कहा इस दिन को ‘शिक्षक दिवस’ के रूप में मनाते हैं। यह दिन भारत के महान शिक्षाविद्, दार्शनिक और देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। जब वे राष्ट्रपति बने थे, तब उनके कुछ छात्रों ने उनका जन्मदिन मनाने की इच्छा जताई थी। इस पर उन्होंने कहा था कि मेरा जन्मदिन पर देश के सभी शिक्षकों के सम्मान में ‘शिक्षक दिवस’ के रूप में मनाया जाए, तो मुझे ज्यादा खुशी होगी। तभी से यह दिन हमारे गुरुओं को समर्पित है माता-पिता हमें जीवन देते हैं, लेकिन शिक्षक उस जीवन को सही दिशा आकार देते हैं। एक शिक्षक सिर्फ किताबों का ज्ञान नहीं देता, बल्कि हमें अच्छा इंसान बनना, सही-गलत में फर्क करना और जीवन की हर मुश्किल का डटकर सामना करना सिखाता है।
कॉलेज की प्रिंसिपल शालू पाहवा ने कहा आज का दिन हमारे उन सभी गुरुओं के प्रति कृतज्ञता और आभार व्यक्त करने का दिन है, जो बिना किसी स्वार्थ के हमारे भविष्य को संवारने में अपना पूरा जीवन समर्पित कर देते हैं। हम सब का कर्तव्य है अपने गुरुओं का आदर करें और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लें। सक्ती जिला पंचायत सदस्य सभापति राजा धर्मेंद्र सिंह ने कहा शिक्षक राष्ट्र और समाज के भविष्य के निर्माता हैं। वे विद्यार्थियों के ज्ञान, संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षकों का सम्मान करने और उनके बताए मार्ग पर चलने कहा शिक्षक हमारे जीवन को आकार देते हैं जिस प्रकार कुमार मिट्टी को आकार देकर अनेकों चीज बनता है इसी तरह हम भी बचपन में कच्ची मिट्टी की तरह होते हैं और शिक्षक हमें शिक्षा का अनुभव देते हैं और हम अलग-अलग दिशा में आगे बढ़ते हैं और इन्हीं शिक्षकों के चलते आज हम इस मंच तक पहुंचे हैं हमें हमेशा अपने शिक्षक गुरुओं का सम्मान करना चाहिए वही शिक्षकों के लिए हमारा गुरु दक्षिणा है इस अवसर पर
जिला शिक्षा अधिकारी डां कुमुदिनी बाघ द्विवेदी, राजा धर्मेंद्र सिंह, प्राचार्य श्रीमती शालू पाहुआ चित्तरंजन पटेल, अमर अग्रवाल रामनरेश यादव विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिलीप पटेल, रोहित दोहरे राजेश खन्ना, पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य शिक्षक शिक्षिकाएं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे




