Home छत्तीसगढ़ झीरम घाटी मामले के षड्यंत्रकारियों को बचा रही सरकार : अनिता योगेंद्र...

झीरम घाटी मामले के षड्यंत्रकारियों को बचा रही सरकार : अनिता योगेंद्र शर्मा

0

न्यायालय का फैसला निराशाजनक, शहीदों के परिजनों को अब भी पूर्ण न्याय का इंतजार

खरोरा :  झीरम घाटी हमले के मामले में न्यायालय के आज आए फैसले पर पूर्व विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने निराशा व्यक्त करते हुए राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि झीरम घाटी में हुए नरसंहार के पीछे के वास्तविक षड्यंत्रकारियों को सामने लाने के बजाय उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा कि झीरम घाटी हमला छत्तीसगढ़ के इतिहास की सबसे भयावह और दर्दनाक घटनाओं में से एक है। इस हमले में प्रदेश ने अपने अनेक वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सुरक्षा जवानों को खोया। इतने बड़े नरसंहार के वर्षों बाद भी शहीदों के परिवारों को पूर्ण न्याय नहीं मिल पाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि आज के फैसले से प्रदेश की जनता और झीरम के शहीदों के परिजनों को निराशा हुई है। झीरम की सच्चाई सामने आनी चाहिए और इस पूरे षड्यंत्र के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें कानून के कटघरे में लाया जाना चाहिए।

पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि सरकार की भूमिका से ऐसा प्रतीत होता है कि वह झीरम घाटी हत्याकांड के असली षड्यंत्रकारियों को बचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और प्रदेश की जनता झीरम के शहीदों को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रखेगी।उन्होंने कहा कि झीरम के शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। जब तक इस नरसंहार की पूरी सच्चाई सामने नहीं आती और दोषियों को सजा नहीं मिलती, तब तक न्याय की लड़ाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here