Home मनोरंजन KBC को अलविदा कहेंगे अमिताभ बच्चन? इशारों-इशारों में कही ये बात…

KBC को अलविदा कहेंगे अमिताभ बच्चन? इशारों-इशारों में कही ये बात…

0

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन 2 दशकों से भी ज्यादा दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं. सिर्फ एक अभिनेता के तौर पर ही नहीं बल्कि होस्ट बनकर भी दर्शकों के दिल पर राज कर रहे हैं. अमिताभ बच्चन क्वीज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में लंबे समय से नजर आ रहे हैं. अब एक्टर शो का 18वां सीजन होस्ट कर रहे हैं. इस बीच बिग बी ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में केबीसी से दूर होने का संकेत दे दिया है, जिसे सुनकर उनके फैंस भी काफी भावुक हो गए हैं.जी हां, अमिताभ बच्चन ने अपने एक हालिया ब्लॉग में इशारों-इशारों में शो से दूर होने की इच्छा जाहिर की है. उन्होंने बताया कि कंटेस्टेंट्स की दर्दभरी कहानियां सुनना उनके लिए अब काफी मुश्किल होता जा रहा है. चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं बिग बी ने और क्या-क्या लिखा है?

अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में क्या लिखा:- अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसी गंभीर निजी कहानियां लेकर आते हैं कि उनके लिए अपनी भावनाओं को संभालना ही नहीं, बल्कि शो की मेजबानी जारी रखना भी मुश्किल हो जाता है. मैं इस बारे में ज्यादा नहीं कहूंगा, क्योंकि इससे उस समझ पर असर पड़ सकता है जो एक होस्ट चैनल के साथ शेयर करता है. लेकिन यह अनुभव दिल तोड़ने वाला रहा है. अब मेरा मन रिटायर होने का करता है. देर हो चुकी है और रात बुला रही है.

18 साल से केबीसी होस्ट कर रहे बिग बी;- अमिताभ बच्चन साल 2000 में KBC की शुरुआत से ही इस शो का चेहरा रहे हैं. हालांकि, शो के तीसरे सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था. इसके अलावा अमिताभ लगातार इस क्विज शो की मेजबानी करते आए हैं और दर्शकों के बीच उनकी खास पहचान बन चुकी है. साल 2025 में KBC के 17वें सीजन के शुरू होने से पहले भी अमिताभ बच्चन के शो छोड़ने की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. यह चर्चा उस वक्त शुरू हुई जब बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अमिताभ निजी कारणों की वजह से शो छोड़ने की योजना बना रहे हैं और उनकी जगह सलमान खान को लाया जा सकता है. हालांकि, बाद में यह खबर गलत साबित हुई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here