Home आस्था कब है विश्वकर्मा जयंती सितंबर में,नोट कर लें पूजा का शुभ...

कब है विश्वकर्मा जयंती सितंबर में,नोट कर लें पूजा का शुभ समय……

0

विश्वकर्मा जयंती हिंदू धर्म के प्रमुख धार्मिक पर्वों में से एक है. यह दिन विशेष रूप से शिल्पकारों, कारीगरों, इंजीनियरों, वास्तुकारों, मशीनरी से जुड़े लोगों और व्यापारियों के लिए खास माना जाता है. इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर काम में तरक्की, सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की जाती है. आइए जानते हैं साल 2026 में विश्वकर्मा जयंती किस दिन मनाई जाएगी और पूजा का मुहूर्त क्या रहने वाला है.

17 सितंबर को मनाई जाएगी विश्वकर्मा जयंती:- साल 2026 में विश्वकर्मा जयंती 17 सितंबर, गुरुवार को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा के लिए विशेष शुभ समय भी रहेगा. विश्वकर्मा पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 7:58 बजे से दोपहर 12:40 बजे तक रहेगा. वहीं, इस दौरान अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:51 बजे से दोपहर 12:40 बजे तक रहेगा. इस समय भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा करना शुभ माना जाता है

भगवान विश्वकर्मा को क्यों माना जाता है खास;- हिंदू धार्मिक मान्यताओं में भगवान विश्वकर्मा को देवताओं के दिव्य शिल्पकार और वास्तुकार के रूप में विशेष स्थान प्राप्त है. उन्हें यांत्रिकी, वास्तुकला और स्थापत्य कला का जानकार माना जाता है. यही वजह है कि शिल्प और निर्माण से जुड़े लोग भगवान विश्वकर्मा को अपना आराध्य और संरक्षक देवता मानकर उनकी पूजा करते हैं. विश्वकर्मा पूजा को भाद्र संक्रांति और कन्या संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है. इस अवसर पर कारखानों, दुकानों, कार्यस्थलों और प्रतिष्ठानों में मशीनों, औजारों और अन्य कामकाजी उपकरणों की साफ-सफाई करके उनकी पूजा की जाती है.

विश्वकर्मा पूजा विधि:- विश्वकर्मा जयंती के दिन सबसे पहले कार्यस्थल, दुकान, कारखाने या घर में पूजा के स्थान की अच्छी तरह सफाई करनी चाहिए. इसके बाद भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा या तस्वीर को साफ स्थान पर स्थापित करें. भगवान विश्वकर्मा को फूल, अक्षत, रोली, चंदन, धूप और दीप अर्पित करें. इसके बाद फल और मिठाई का भोग लगाकर भगवान की आरती करें. पूजा के दौरान अपने काम में इस्तेमाल होने वाले औजार, मशीन और उपकरण भी भगवान के सामने रखकर उनकी पूजा की जाती है. मान्यता है कि इस दिन कामकाज में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की पूजा करने से कार्य में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और मेहनत का बेहतर फल मिलने की कामना की जाती है.

विश्वकर्मा पूजा करने से क्या लाभ मिलता है:- धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से कार्यक्षेत्र में सफलता और तरक्की की कामना पूरी होने का आशीर्वाद मिलता है. कारोबारियों और शिल्पकारों के लिए यह दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है.कहा जाता है कि भगवान विश्वकर्मा की आराधना से काम में एकाग्रता बढ़ती है और व्यक्ति को अपने कौशल का बेहतर इस्तेमाल करने की प्रेरणा मिलती है. साथ ही कार्यस्थल पर सुख-समृद्धि और सकारात्मक वातावरण बनाए रखने की भी मान्यता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here