Home छत्तीसगढ़ सेवा संकल्प अभियान में उमड़ी मरीजों की भीड़, 296 लोगों ने कराया...

सेवा संकल्प अभियान में उमड़ी मरीजों की भीड़, 296 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

0

हल्दीबाड़ी के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा वृहद स्वास्थ्य शिविर, विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जांच

चिरमिरी : सशक्त MCB सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत 09 सितंबर 2026 को विकासखंड खड़गवां अंतर्गत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दीबाड़ी के प्रांगण में वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया तथा जरूरत के अनुसार औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में कुल 296 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विभिन्न विभागों में मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया। मेडिसिन विभाग में 28, चर्म रोग विभाग में 14, हड्डी रोग विभाग में 27, नेत्र रोग विभाग में 07, नाक-कान-गला विभाग में 12 तथा स्त्री रोग विभाग में 11 मरीजों का परीक्षण किया गया। इसके अलावा सर्दी, खांसी एवं बुखार से संबंधित 108 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह एवं उपचार उपलब्ध कराया गया।

84 लोगों की बनाई गई आभा आईडी
स्वास्थ्य शिविर के दौरान लोगों को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के लिए 84 लोगों की आभा आईडी (ABHA ID) भी बनाई गई। इससे लाभार्थियों को उनके स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने और भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा मिलेगी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने किया शिविर का निरीक्षण
शिविर में जिला स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं विकासखंड स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति रही। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला MCB डॉ. अविनाश खरे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिशिर जायसवाल, खड़गवां के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष प्रताप सिंह, जिला अस्पताल के सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजेंद्र रॉय, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक राज कुमार राजवाड़े तथा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी इस्तियाक अंसारी सहित स्वास्थ्य विभाग एवं सेवा संकल्प अभियान 2026 से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। शिविर में अस्पताल के समस्त कर्मचारियों एवं सेवा संकल्प अभियान से जुड़े विकासखंड स्तरीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।सशक्त MCB सेवा संकल्प अभियान 2026 के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, लोगों की स्वास्थ्य जांच करने तथा उन्हें आवश्यक उपचार एवं दवाइयां उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हल्दीबाड़ी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर भी इसी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा, जहां एक ही स्थान पर विभिन्न रोगों के मरीजों को जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here