Home क्रांइम जादू-टोना के शक में बुजुर्ग की हत्या: 24 घंटे में 3...

जादू-टोना के शक में बुजुर्ग की हत्या: 24 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा : थाना गीदम पुलिस ने जादू-टोना के शक में बुजुर्ग की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। बता दे दिनांक 09 सितंबर 2026 को ग्राम समलूर (उईकापारा) निवासी सुखराम सोढ़ी (उम्र लगभग 65 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। मृतक के चेहरे, गाल, कान और माथे पर चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम में मृत्यु कठोर व कुंद वस्तु से चोट पहुंचने के कारण पाई गई, जिसके बाद थाना गीदम में अपराध क्रमांक 76/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जांच में पता चला कि मृतक पर जादू-टोना करने का संदेह था, जिससे नाराज होकर आरोपियों ने उसकी हत्या की योजना बनाकर अंजाम दिया। आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा और अन्य साक्ष्य बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपी हैं—

धनीराम भोगामी उर्फ मोटू (28), ग्राम समलूर
बिनेश सोढ़ी उर्फ बीनू (25), ग्राम समलूर
मंगतू सोढ़ी (27), ग्राम समलूर
तीनों को 11 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय दंतेवाड़ा में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार खूंटे व उप पुलिस अधीक्षक आकांक्षा सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गीदम के नेतृत्व में हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here