एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र खूंटे व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आकांक्षा ठाकुर के मार्गदर्शन में दंतेवाड़ा जिले में स्थायी वारंटियों की धरपकड़ का विशेष अभियान चल रहा है।इस क्रम में थाना कटेकल्याण पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना कुआकोण्डा के अपराध क्रमांक 12/2004 धारा 324 भा.द.वि. का स्थायी वारंटी सुखराम उर्फ डेगो (उम्र लगभग 60 वर्ष, निवासी मंझारपारा, ग्राम कटेकल्याण) कटेकल्याण साप्ताहिक बाजार में मौजूद है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मुर्गा बाजार के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी वर्ष 2004 में अपराध के बाद से लगभग 22 वर्षों तक फरार था। गिरफ्तार आरोपी को 12 सितंबर को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय, दंतेवाड़ा के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।दंतेवाड़ा पुलिस का फरार आरोपियों व स्थायी वारंटियों की धरपकड़ अभियान जारी रहेगा।



