Home छत्तीसगढ़ सहकारी बैंक की शाखाओं एवं समितियों में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर...

सहकारी बैंक की शाखाओं एवं समितियों में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन

0

सेवा संकल्प अभियान आयोजन के तहत बालोद जिले के 144सेवा सहकारी समितियों में 17सितंबर को होगा आशीर्वाद का दीया प्रज्ज्वलित

अमन पथ न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू  :जिला सहकारी बैंक दुर्ग मुख्यालय सभा भवन में सहकारी जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारियों की बैठक प्रीतपाल बेलचंदन अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. दुर्ग द्वारा ली गई जिसमें। जिसमें 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाये जाने की जानकारी दी गयी। उक्त कार्यक्रम दिनांक 17.09.2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ” सहकारिता के दीप जलाकर मनाया जाना है। उक्त दिवस में बैंक कार्यक्षेत्र अंतर्गत प्रधान कार्यालय दुर्ग, नोडल कार्यालय जिला बालोद/बेमेतरा जिला दुर्ग, बालोद, बेमेतरा अंतर्गत 73 शाखाओं के साथ सभी प्राथमिक कृषि/विपणन/बुनकर/औद्योगिक / मत्स्य/उपभोक्ता एवं अन्य सहकारी समितियों में 101 दीप का प्रज्जवलन सायं 7 बजे बैंक / समिति कार्यालय में समिति के अध्यक्ष / प्राधिकृत अधिकारियों द्वारा किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में समिति के कार्यक्षेत्र के कृषक सदस्यों को सादर आमंत्रित कर तिलक लगाकर स्वागत करना है।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बालोद जिले के 144 सेवा सहकारी समितियों में ‘आशीर्वाद का दीया ’कार्यक्रम का आयोजन 17 सितंबर को सायं 7 बजे किया जाएगा।

बैठक में नरेश यदु, उपाध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. दुर्ग, मुकेश ध्रुव संयुक्त आयुक्त सहकारिता दुर्ग संभाग, लखनलाल गुरुपंच, पूर्व संचालक, एस. के. वर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संजीव तिवारी, प्रदेश संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ, जयनारायण बस्तरिया संभाग संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ, यशवंत कुमार वर्मा सहकारिता प्रकोष्ठ धमधा, राजेन्द्र यादव महामंत्री किसान मोर्चा जिला दुर्ग, मुकेश बेलचंदन, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य, कुलदीप साहू प्राधिकृत समिति परसदा, तुलेश्वर चन्द्राकर प्राधिकृत गोरकापार, शीतल कुमार चन्द्राकर, वरिष्ठ किसान अशोक कुमार (पप्पु यादव) जिला संयोजक सहकारिता, तिलक राम निषाद मिडिया प्रभारी सहकारी प्रकोष्ठ जिला बालोद, श्यामलाल साहू, संयोजक सहकारी प्रकोष्ठ दुर्ग, सुरेन्द्र देशमुख जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा बालोद, बैंक अधिकारी हृदेश शर्मा, एस. के. निवसरकर, सुश्री कुसुम ठाकुर, आर. के. वारे, नोडल अधिकारी बेमेतरा, होमंत पटेल सहायक नोडल बालोद उपस्थित रहें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here