Home छत्तीसगढ़ ‘सेवा संकल्प अभियान’ को सफल बनाने कलेक्टर ने जिलेवासियों से सक्रिय सहभागिता...

‘सेवा संकल्प अभियान’ को सफल बनाने कलेक्टर ने जिलेवासियों से सक्रिय सहभागिता के लिए की अपील

0

17 सितम्बर की शाम 7 बजे सभी जनपदो, गावो, कार्यालयों और घर-घर में दीप प्रज्वलन की अपील

सक्ती : केंद्र और राज्य शासन की मंशानुसार देश, प्रदेश सहित सक्ती जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने समस्त जिलेवासियों से अभियान में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। कलेक्टर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर 17 सितम्बर की शाम 7 बजे सभी जनपदो, गावो, कार्यालयों और घर-घर सहित जिलेभर में वृहद दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने समस्त जिलेवासियों से अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दिया’ प्रज्वलित कर सेवा, सद्भाव एवं जनभागीदारी का संदेश देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया की सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत 17 सितंबर की संध्या को दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के शुभारंभ के साथ सेवा संकल्प यात्रा, सेवा मेरा योगदान रंगोली चित्रकला सहित अन्य विविध कार्यक्रम भी सेवा संकल्प अभियान के एक माह के दौरान आयोजित किए जाएंगे।

अभियान के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहीमूलक कार्यक्रमों एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों, युवाओं, महिलाओ, विद्यार्थियों, बुजुर्गो, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों, गणमान्य नागरिको, शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों, निजी संस्थानो सहित जिले के सभी नागरिकों से 17 सितम्बर की संध्या को ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाकर सेवा संकल्प अभियान से जुड़ने तथा इसे जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here